10.5.11

आइये एक पक्षी का चित्र बनाना सीखें

भला चित्र बनाना किसे अच्छा नही लगता। पैंसिल, कागज और रबर हाथ में हो तो चित्र बना कर किसी को भी अपनी कला से सम्मोहित किया जा सकता है। अपने मित्रों व सबंधियों को उनके जन्मदिन पर ग्रीटिंग कार्ड बना कर दिया जा सकता है। आज हम एक पक्षी बनाना सीखेंगे।

पक्षी बनाने के लिये सबसे पहले हम एक गोला बनायेंगे जो पक्षी का शरीर बनायेगा -


उसके बाद उस गोले के ऊपर एक और गोला बनायेंगे जो कि पक्षी का सिर बनेगा -


अब हम पक्षी की चोंच और उस की पूंछ बनायेंगे, जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है -


अब हम पक्षी के पंख बनायेंगे जो कि नीले रंग से दिखाये गये हैं -


अब हम कुछ लाईनो को जो जरूरी नहीं है और लाल रंग से दिखाई गयी हैं मिटा देगें और कुछ और लाईन जोडेगे जो कि नीले रंग से दिखाई गयी हैं -




अब हमारा पक्षी रंग भरने के लिये पूरा तैयार है और ऐसा दिखाई देगा -


अब आप उस में मन चाहे रंग भर सकते हैं... मैने जो भरे हैं उस में पक्षी ऐसा दिखाई देता है -


आप भी कोशिश करके बडी आसानी से इसे बना सकते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें